कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार,एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज स्थित हवाई अड्डा इलाके में शुक्रवार की देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काजल कुमारी नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। बताया जाता है कि घटना के समय मृतका के दो बच्चे भी मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। मौके पर ही काजल कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह और सहायक थाना प्रभारी कुमार विकास ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने कमरे के अंदर से गोली का एक खोखा बराम...