रायबरेली, जुलाई 3 -- रायबरेली। जिले के हरचंदपुर में घर के अंदर वृद्ध का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। बदबू उठने पर आसपास के लोगों को शंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। हरचंदपुर निवासी सूरज अग्निहोत्री उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र स्व जगन्नाथ प्रसाद अग्निहोत्री अपनी विक्षिप्त अधेड़ बहन सीता के साथ रहते थे। वह कई दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं पड़ा। आज सुबह बदबू उठने पर लोगों को शंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर घर का दरवाजा तोड़ा गया। घर के अंदर भीषण दुर्गंध उठने से किसी की हिम्मत अंदर जाने की नहीं पड़ी। किसी तरह से पुलिस और कुछ अंदर घुसे। शव के कीड़े रेंगत नजर आये। तक बड़ी मुश्किल से शव बाहर निकाला गया।आम सहमति से प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.