फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- कमालगंज, संवाददाता। घर के बरामदे में एक वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेली थी। आस पास के लोगों ने जब उसे झूलते देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शास्त्री नगर द्वितीय मोहल्ला निवासी वृद्धा रियाजबी अपने घर में अकेली रहती थी। उनका पुत्र महबूब जयपुर में रहकर जरदोजी का काम करता है। पुत्रवधू रेशमा अपने मायके गयी हुयी थी। शनिवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने वृद्धा को अपने घर में चाय पीता देखा। इसके बाद पहली मंजिल के बरामदे में आस पास के लोगों ने वृद्धा के शव को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। चारपाई नीचे पड़ी थी। घुटने चारपाई से छू रहे थे। दुपट्टे से वह फांसी पर लटकी थी। घटना को देखते हुये मोहल्ले वालों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.