बाराबंकी, फरवरी 9 -- बाराबंकी। लोनीकटरा थाना के शिवनाम गांव में एक अधेड़ का सड़ा गला शव सोमवार की दोपहर घर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में सोमवार दोपहर बाद गांव में रहने वाले अमरनाथ तिवारी के घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद कुंडी को तोड़ा तो मुख्य दरवाजे के पास ही जमीन पर अमरनाथ तिवारी का शव फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था। शव सड़ने लगा था। घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे। ग्रामीणों ने बताया कि अमरनाथ तिवारी की पत्नी की मौत करीब 15 साल पहले हो गई थी। इनका बेटा प्रतीक ही था। अमरनाथ शराब अधिक पीने लगे थे। जिससे प्रतीक के मामा उसे अपने साथ रामनगर लेकर चले गए थे। तब से वह उनके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.