प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। थरवई क्षेत्र के लखरांवा गारापुर में हौसलाबुलंद चोरों ने एक परिवार को सोते समय घर के अंदर बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अलसुबह नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हुई, तो आसपास के लोग जुट गए। थरवई थाना पुलिस तहरीर के आधार पर शातिर चोरों की तलाश में जुटी है। लखरांवा गारापुर निवासी लालचंद्र यादव की तहरीर के मुताबिक, 21 फरवरी की रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। भोर में उनकी पत्नी की नींद खुली, तो कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन, दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से नहीं खुला। काफी देर तक आवाज लगाने पर बगल में कमरे में सो रहे बेटा-बहू ने आकर दरवाजा खोला। जबकि, बगल के कमरे के अंदर रखी आलमारी का लॉक टूटा मिला। देर रात चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.