प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर भूसा रखे जाने वाले कमरे में महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला के शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे वीरबल (ढ़िगवस) निवासी सुरेश चंद्र यादव की 45 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी का शुक्रवार को सुबह घर के अंदर भूसा रखने वाले कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। बेटी वंदना भूसा वाले कमरे में पहुंची और शव देखा तो चीखने लगी। चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के पति की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी व एक बेटा है। बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बेटी की शादी हो गई है। इस समय बेटी अपनी मां के घर आई थी। लालगंज कोतवाल नीरज य...