फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 22 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। घर के अंदर एक महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 11 साल पहले शादी हुयी थी। घटना को देखते हुये कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मुड़गांव निवासी अजय बाथम की पत्नी राधा ने घर के अंदर खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो आस पास के लोगेां को जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गयी। जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गयी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मायके वालों को सूचना दी गयी। मायके से परिवार के लोग भी आ गए। राधा का शव देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। सोमवार को पुलिस ने राधा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गये। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी जा...