रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से वाहन चोरी का मामला सामने आया है। गौरी विहार फुलसुंगा निवासी भूप कुमार पुत्र मुरारी लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी को 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे अपने घर के अंदर सुरक्षित खड़ा किया था। अगली सुबह 15 नवंबर को लगभग 4 बजे जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो स्कूटी अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...