लातेहार, अप्रैल 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव निवासी सुशीला देवी (29) की मौत सर्पदंश से हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने डंस लिया था। जिसके बाद परिजनों ने ईलाज के लिए सबसे पहले महिला को पहाड़पुरी स्थित मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला के पति सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सुशीला घर के कोने की सफाई कर रही थी। वहीं एक विषैला सांप छिपा था। जैसे ही वह पास पहुंची, सांप ने डंस लिया। डंसने के बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी। सुशीला देवी के तीन बच्चे हैं। जिनकी उम्र दो से दस साल के बीच है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.