समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- उजियारपुर। प्रखंड के रायपुर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गांव के वार्ड 12 निवासी सुनील साह की पत्नी इंदु देवी (45) के रूप में हुई। घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे में तब होना बताया गया। इंदु देवी जिउतिया पर्व को ले घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर के अंदर छुपा सर्प डस लिया। इसके बाद महिला के चीख सुनकर परिजन जख्मी हालत में स्थानीय भगत के यहां ले जाकर झाड़ फूक करवाने लगे। इस बीच महिला की हालात और खराब हो गई। बाद में परिजनों समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां महिला की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवार में चीख चीत्कार शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.