सुपौल, मई 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। माधोपुर पंचायत के हरिहरपुर में बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान एक महिला को सांप ने डंस लिया। महिला के शोर करने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। सर्पदंश की शिकार महिला माधोपुर पंचायत वार्ड नौ निवासी विजेंद्र यादव की पत्नी लाली देवी बताई जा रही है। इस दौरान हरिहरपुर के ही एक वृद्ध उस सांप को पकड़कर सीएचसी पहुंच गया। वृद्ध के हाथ में डब्बे में बंद सांप देखने के लिए सीएचसी में लोगों की भीड़ लग गई। लाली देवी के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी मां घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान प्लास्टिक के बोरा से सांप निकलकर नीचे गिर गया। भागने के क्रम में सांप ने उसकी मां के दोनों पैरों में काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.