नोएडा, मई 14 -- लोगों को गमले या तरह-तरह के पेड़-पौधों से अपना घर सजाने का खूब शौक होता है,लेकिन अब यह शौक आपको महंगा पड़ सकता है। नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक बयान जारी किया है। प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सभी आवासीय सोसाइटी के लोगों से कहा गया है कि वह सभी फ्लैटों की बालकनी की दीवार पर रखे गमले हटा लें। प्राधिकरण की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक अगर किसी आवासीय सोसाइटी की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने की घटना होती है तो अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष और सचिव या फिर बिल्डर और इसके साथ ही फ्लैट मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। अथॉरिटी ने यह कदम पुणे में हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठाया है,जिसे सोशल मीडिया पर भी दिखाया गया था। इस घटना में सोसाइटी के कंपाउंड में खेल रहे एक बच्चे की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.