प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर की पक्की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद लाखों जेवर और अन्य कीमती सामान समेटा और निकल गए। सुबह बिखरा समान देखने पर घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना से गांव के लोगों में दहशत है। इलाके के कुटिया (वीरभद्रपुर) निवासी रतीपाल यादव हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी साधना अपने एक बेटी व एक बेटे के साथ रहती है। रविवार रात चोर घर के पीछे से पक्की दीवार काटकर अंदर घुसे। इसके बाद अंदर रखा दो लाख से अधिक का जेवर और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह लोगों ने बिखरा समान देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद खेत गए गांव के लोगों को घर से कुछ दूर पर कपड़े और अन्य सामान के बक्सा पड़ा देखा। गांव के लोगों की सूचना पर घर के लोग पहुंचे और कपड़े व बक्सा घर ले गए। स...