बागपत, फरवरी 18 -- रमाला। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शरारती तत्वों द्वारा एक मकान की दीवार पर काली पोत दी और शौचालय में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। किशनपुर निवासी सन्नी ने बताया कि तीन दिन पूर्व देर रात अज्ञात लोगों ने उनके मकान की बाहरी दीवारों पर कालिख पोत दी। सुबह उठकर जब उन्होंने दीवारों पर कालिख देखी तो पड़ोसियों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन किसी को इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह उन्हें इसकी जानकारी मिली। घर के अंदर कंकड़-पत्थर बिखरे पड़े थे और शौचालय भी तोडा गया था। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। सन्नी ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक क...