बेगुसराय, अप्रैल 14 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल गांव स्थित वार्ड संख्या दो में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घर की छत पर सोये गांव निवासी शीतलदेव साह के 60 वर्षीय पुत्र किशुनदेव साह को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली वृद्ध के जांघ के पास लगी। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी वृद्ध को जान से मारने के लिए आया हो। लेकिन गोली जांघ में लगने के कारण वृद्ध की जान बच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वृद्ध को गोली मार देने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जख्मी को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जख्मी की हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.