मुरादाबाद, मार्च 10 -- ठाकुरद्वारा। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव तुमड़िया कला में घर की छत पर बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया और पड़ोसी ने जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तुमड़िया कला में नईम पुत्र हाफिज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में था, तभी पड़ोसियों ने छत पर बच्चों के खेलने को लेकर हमला बोल दिया। इसमें नईम, उसकी पत्नी रहमत जहां और पुत्र मोईन अली घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबलू, उसकी बहन शाहीन, शगुफ्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.