अमरोहा, मार्च 8 -- रहरा। जंगल से घूमता हुआ सांड गांव में घुसकर एक किसान घर की छत पर चढ़ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे सकुशल नीचे उतारा। मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। जानकारी के अनुसार आदमपुर क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर निवासी दौलतराम पुत्र स्व.ओमी सिंह का पक्का मकान गांव के बाहरी छोर पर है। दौलतराम पिछले काफी समय से बीमार हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के लोग शनिवार दोपहर खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेने चले गए। इस दौरान जंगल से घूमता हुआ सांड आया और दौलतराम के दरवाजा रहित घर में घुसकर जीने के सहारे छत पर चढ़ गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो वह हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों को डर हुआ की सांड उतरने की कोशिश के दौरान मुंडेर रहित छत से गिरा तो उसकी जान पर बन सकती है। इस बावत खबर लगते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.