बाराबंकी, फरवरी 7 -- देवा शरीफ। क्षेत्र के पनवारी कुटी छोटी छेरिया गांव में शनिवार की सुबह 11 केवी लाइन की चपेट में आने से झुलसे युवक की मौत हो गई। मकान की छत की ढलाई के दौरान सरिया हाईटेंशन तार से छू गया था इसके बाद युवक करंट से बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन झुलसे युवक को लेकर सीएचसी देवा पहंुचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसके बाद परिवार के लोग जिला चिकित्सालय पहंुचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एचटी लाइन की चपेट में आया था युवक: पनवारी कुटी छोटी छेरिया गांव निवासी हरिश्चंद्र (25) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इनके मकान के ऊपर से 11 केवी की एचटी लाइन गुजरी है। शनिवार को इनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.