धनबाद, जून 1 -- गोविंदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरंगा गांव में शनिवार की रात छत गिरने से अनुराग महतो नामक युवक की मौत हो गई। इसी वर्ष उसने मैट्रिक पास किया था। घटना रात करीब एक बजे की है। अनुराग अपने पिता अपूर्व महतो एवं मां के साथ घर में सोया हुआ था तभी अचानक छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे तीनों दब गए। छत गिरने की जोरदार आवाज के कारण आसपास के लोगों की नींद टूट गई। सभी मदद के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अपूर्व महतो एवं उनकी पत्नी को तो मलबे से जिंदा बाहर निकल लिया, परंतु अनुराग को नहीं बचाया जा सका। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है एवं शोक फैला हुआ है। अपूर्व के दो पुत्रों में अनुराग छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...