मुरादाबाद, जुलाई 7 -- क्षेत्र में रविवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के चलते गुरेर गांव में देर रात एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय घर पर सो रहे मां और बेटे मलबे में दब गए। 10 वर्षीय बेटे को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं मां भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बारिश के चलते देर रात हुए हादसे की भनक किसी को नहीं लग सकी। सुबह मकान की छत गिरी देख ग्रामीणों ने मलबे को हटाना शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद मां-बेटे को बाहर निकाला गया। अशरफ निवासी गुरेर ने कुछ दिन पहले ही मकान बनाया था। मकान की छत कच्ची थी। अशरफ ट्रक चालक है। वह ट्रक पर बंगलौर गया हुआ था। अशरफ के परिवार में पत्नी शबनूर और उसका इकलौता बेटा अफसान था। रविवार को बारिश के चलते देर रात उसके मकान की छत गिर गई। हादसे के बाद से सुबह तक दोनों मां-बेटे मलबे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.