छपरा, दिसम्बर 7 -- तरैया। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में घर की छज्जा गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नौशाद अली के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक छज्जा के नीचे बैठकर कार्य कर रहा था, तभी अचानक छज्जा गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पति की हत्या कराने की साजिश में पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी तरैया। थाना क्षेत्र के भलूआ शंकरडीह गांव में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए बयान के अनुसार, 4 दिसंबर 2025 को उसकी पत्नी पिंकी कुमारी ने अपने जीजा के भाई व प्रेमी के साथ मिलकर 8-9 हथियारबंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.