गोरखपुर, जनवरी 11 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा गांव में रविवार को एक युवक का शव घर की छत में लगी कुण्डी से गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मो. समीर (31) पुत्र स्व. निजामुद्दीन के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक की मां कशेरुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी शाहिदा खातून और उसके दो भाइयों सेराज व रियाज निवासी बुढ़ाडीह, थाना गुलरिहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पत्नी शाहिदा खातून और उसके भाई सेराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मो. समीर सऊदी अरब में रहकर काम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.