धनबाद, नवम्बर 12 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी स्टेशन रोड कॉलोनी में सोमवार की रात करीब दो बजे अज्ञात अपराधियों ने सूरज नोनिया के घर का ताला तोड़कर गोहाल से दो पाठा, दो खस्सी व एक बकरी की चोरी कर ली। चोर पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वारदात के दौरान घर की कुंडी बाहर से लगा दी। सुगबुगाहट होते ही गृहस्वामी जग गए, लेकिन दरवाजा बंद होने से बाहर नहीं निकल सके। पीड़ित ने चोरी गए पशुओं की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। सूचना पर तेतुलमारी पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज में भूली-तेतुलमारी मुख्य मार्ग पर सफेद एसयूवी वाहन खड़ा दिख रहा है। इसमें हथियारबंद अपराधी भागते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.