अररिया, फरवरी 13 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज हाइवे पर पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार रात्रि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक 21 वर्षीय धर्मेंद्र व 57 वर्षीय पिकअप वाहन के चालक की मौत के बाद दोनों के परिजन सदमे में दिखे। खासकर नरपतगंज दरगाहीगंज में धर्मेन्द्र के घरों में कोहराम मचा हुआ था। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही धर्मेंद्र का शव दरगाहीगंज गांव पहुंचा तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हंसता खेलता एक युवक असमय काल के गाल में समा जाएगा। परिजनों ने बताया कि उसके पिता छोटी-मोटी खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर किया करते हैं। धर्मेन्द्र दो भाई से था जिसमें वह छोटा था लेकिन पिछले कई वर्षों से अमृतसर में रहकर ठेकेदारी का काम किया करता था। उसके बाहर जाने के बाद उसके घर की माली हालत भी काफी सुधर गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.