सीवान, फरवरी 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी चन्द्र प्रकाश ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि मेरा पूरा परिवार यूपी के कानपुर में रहता है। इसी बीच 17 फरवरी को पड़ोसी ने फोन पर सूचित किया कि मेरे पड़ोसी एवं उसके परिजनों द्वारा एकजुट होकर मेरे बाउंड्री को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया है। जब 18 फरवरी को घर पहुँचा तो देखा कि पूरब दिशा में बाउंड्री का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है।साथ ही घर एवं बक्से का ताला टूटा हुआ है व सारा सामान बिखरा है। बक्से में रखा मेरी माँ का करीब ढाई लाख रुपये के कपड़े एवं सोने, चांदी के जेवरों की चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...