देवघर, फरवरी 21 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थानान्तर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के पथलजोर गांव में शुक्रवार शाम घर का पानी निकालने को लेकर मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पथलजोर गांव निवासी लक्ष्मण महतो ने बताया कि पड़ोस के जयदेव महतो व सिरो महतो द्वारा उसके घर में नहाने-धोने आदि का पानी पीड़ित के घर तरफ बहाया जाता है जिस कारण घर-आंगन में गंदगी हो जाती है। उसी का विरोध करते हुए मां मना करने गई। उसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी। उसी बीच आरोपियों द्वारा मां के साथ मारपीट की जाने लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे लक्ष्मण व पत्नी के साथ लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत ओपी पुलिस से करते हुए सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...