भागलपुर, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र के गंगापुर में घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दो घरों में चोरी कर ली। महिला नूतन देवी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि चोरों ने घर में रखे ट्रंक से सोने, चांदी के जेवरात सहित आवश्यक कागजात एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिए। एक ही रात मेरी गोतनी गुड़िया कुमारी के घर से चांदी के जेवरात भी चुरा लिए। थाना दर्ज मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...