मिर्जापुर, फरवरी 6 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर घर सूना पाकर चोर आलमारी में रखे लाखों का आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। गलरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह परिवार संग घर से एक किमी दूर अपने भतीजे बृजेश प्रताप के तिलक समारोह में गए थे। घर पर ताला बंद था। उसी दौरान चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आलामारी का लाकर तोड़कर रखे आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी मौके पर पहुंचे। गहने गायब देख पत्नी पूनम सिंह के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसआई विनोद कुमार सिंह ने मय हमराही संग घटना की जांच की। गृहस्वामी प्रमोद कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.