बगहा, दिसम्बर 10 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। रतनमाला पंचायत के वार्ड-17 में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजेश कुमार पांडेय के पक्का घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिये। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। बेटे-बेटियों की पढ़ाई की खातिर परिवार के सभी लोग बेतिया में रहते हैं। गृहस्वामी ने मामले में मंगलवार को मझौलिया थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोरी की घटना का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। चोरी की इस घटना से गृहस्वामी की पत्नी लता पाण्डेय विचलित हैं। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार बच्चों की पढ़ाई के कारण इन दिनों बेतिया में रहता है, घर में किसी के न होने का लाभ उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों से मिली चोरी की सूचना पर राजेश ...