नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर तीन में एक घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी कर लिए गए। पीड़ित परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-3 निवासी अंश भाटी 28 जनवरी को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। अगले दिन पड़ोसियों से सूचना मिली की उनके घर का ताला टूटा है। घर से बदमाश 25 हजार की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, कंठी, कान के झुमके, चांदी की पायल और अन्य आभूषण चुराकर ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...