औरंगाबाद, जनवरी 16 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत रोड में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना गुरुवार की रात्रि की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात, नगदी और जरूरी कागजात चुरा लिए। गृहस्वामी रामविलास साव ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मदनपुर थाना में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार रांची में रहता है। घर के सभी कमरों व मुख्य द्वार में ताला लगाकर घर बंद कर वे लोग चले गए थे। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह जानकारी दी कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे गोदरेज को भी तोड़ कर सारे जेवर चुरा लिए गए। गोदरेज से सोने का झुमका, कान की बाली, सोने की चेन, मांग टीका, चांदी का हस...