औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर-12 के टिकरी रोड में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में रोहतास जिला के काराकाट थाना के बसडीहा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर श्याम नारायण सिंह मूल रूप से गोह थाना के निमड़ा गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने यहां पर मकान बनाया हुआ है। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि घर का ताला खुला हुआ है। इस सूचना पर वे पहुंचे तो घर का गेट और दरवाजे में लगा हुआ ताला खुला पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमीरा में जो नगद रुपए और गहने रखे गए थे, उसे तोड़कर निकाल लिया गया था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस यहां पहुंची और छानबीन कर चली गई। उन्होंने बताया कि चोरों ने यहां से 50 हजार रुपए नगद...