मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के हसनचक बंगरा में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये के गहने व 25 हजार रुपये नगद चोरी कर ली है। इस संबंध में गृह स्वामी राजकुमार शर्मा ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह मां को लेकर सपरिवार भगवानपुर स्थित डेरा पर गए थे। दो फरवरी को वापस आए तो चोरी हो चुकी थी। चोरों ने सोना-चांदी के 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। राजकुमार ने दो फरवरी को ही डायल 112 को सूचना दी थी। गश्ती टीम आकर छानबीन की। इसके बाद आवेदन दिया तो पांच फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...