गाज़ियाबाद, मई 8 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कालोनी में करीब दो सप्ताह पूर्व चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर घर में रखी एलईडी, हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रामपार्क कालोनी निवासी अभिषेक नायक ने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो शास्त्री नगर में हाउसकीपिंग के पद पर तैनात है। 26 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह पत्नी के साथ दिल्ली खजूरी स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। जबकि मां और बहन उनसे से पहले शाम को शादी समारोह में चली गई थी। आरोप है कि देर रात चोरों ने मकान के गेट पर लगा ताला तोड़कर घर से एलईडी, 45 हजार रुपये की नकदी व सोने के दो मंगलसुत्र, 14 छोटी बड़ी नाक की नथ, पांच सोने के कान के झुमके, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.