पूर्णिया, मई 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के मधुबन गोढ़ियारी टोल में एक घर से जेवरात एवं नकद राशि की चोरी हो गई। पीड़ित विजय मल्लाह के द्वारा थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने कहा है कि हमलोग जब सुबह सोकर उठे तो आंगन का गेट और घर का किवाड़ खुला मिला। वहीं घर में रखा बक्सा का ताला टूटा हुआ थाद्ध बक्सा में रखा सोना एवं चांदी का जेवर समेत नकद 13700 रुपए गायब था। लगभग 175000 रूपए की समान की चोरी कर ली गई। जानकारी मिलने के बाद जानकीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। प्रभारी थानाध्यक्ष राजाराम पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.