मुरादाबाद, जनवरी 29 -- मझोला थाना क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 95 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिये। वारदात के समय मकान मालिक खाटू श्याम के दर्शन करने गया था, जबकि परिवार गांव में था। बीते 18 जनवरी को हुई वारदात से चौकी पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल करती रही। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तब दस दिन बाद केस दर्ज किया है। थाना मझोला के शाहपुर तिगरी निवासी शिवम शर्मा आयुर्वेदिक दवाओं का काम करता है। शिवम के अनुसार उसके पिता संजीव शर्मा और परिवार के अन्य लोग गांव गए हुए थे। बीती 18 जनवरी को वह भी दोस्तों के साथ खाटू श्याम दर्शन करके के लिए चला गया था। उसी रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। अगले दिन पड़ोसी ने कॉल करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद शिवम के भाई ने पहुंचकर 112 पर ...