रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। तुपुदाना बालसिरिंग रोड निवासी राघव कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब ढाई लाख के जेवर चुराकर फरार हो गए। घटना 12 मार्च की है। इस संबंध में राघव ने शनिवार को तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राघव ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च को अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर चले गए थे। शुक्रवार को जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर में लगा ताला टूटा हुआ था। घर में रखे सोने के जेवरात, टीपी, डीएसएलआर लेंस, 35 हजार नगदी के अलावा अन्य चीजें गायब थीं। चोरी की घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। घटना के बाद वह तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.