हाजीपुर, फरवरी 10 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना के धधुआ गांव स्थित एक बंद घर में ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में धधुआ निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने ग्रामीण अनीश कुमार एवं आकाश कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। इसी दौरान बीते 25 जनवरी की रात्रि में उनके घर में लगे ताला को तोड़कर आरोपी गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर बराबर किसी न किसी घटना को अंजाम देता रहता है। इसके पूर्व भी उनके दरवाजे से साइकिल एवं छोटा सिलेंडर चोरी किया था तथा साइकिल बेच दिया था। जबकि चोरी गई बरामद छोटा सिलेंडर एवं कुछ सामान पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.