हाजीपुर, फरवरी 19 -- महुआ,एक संवाददाता। घर में रखे गोदरेज तोड़कर लाखों की जेवरात चोर चोरी कर ले गए। घटना अंजाम सोमवार की रात महुआ थाना के लगुरांव गांव के वार्ड संख्या 03 में दिया। भुक्तभोगी परिवार द्वारा बुधवार को महुआ थाने में आवेदन देकर घर से 23 लाख से अधिक के जेवर चोरी होने को बताया गया है। वही चोरों को पकड़ने और चोरी के सामान को बरामद करने की गुहार लगाइ गई है। चोरी की घटना उक्त गांव निवासी दिलीप ठाकुर के घर में हुई। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन ने बताया है की चोर घर का ताला तोड़कर घुस गए और गोदरेज तोड़कर शादी में मिले जेवर में सोने का चेन 03 पीस, झुमका 02 पीस, बाली 06 जोड़ी, अंगूठी 06 पीस, टीका 01, नथिया, नथुनी ले गए जो करीब 22 लाख के थे। वहीं चांदी में पान का पत्ता, मछली, कसेली, चम्मच, ग्लास, पायल, बिछिया, डर्कस, बाजूबंद आदि करीब 1.30...