गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम। शिवजी पार्क कॉलोनी की गली नंबर 10 में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पटौदी रोड पुलिस चौकी में इस सिलसिले में मामला दर्ज हुआ है। शिवजी पार्क निवासी लच्छो देवी ने पुलिस को बतााया कि वह मूलरूप से अलवर के तिवाड़ी मोहल्ला की रहने वाली है। फिलहाल शिवजी पार्क में रह रही है। गत 16 मई को उसकी बहन रामकली की मौत हो गई थी। इसको लेकर जयपुर में गई थी। 25 मई को जब वापस लौटी तो मकान की दूसरी मंजिल का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखा करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...