किशनगंज, नवम्बर 2 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि रविवार सुबह ट्रेन दुघर्टना में किशनगंज सदर प्रखंड के महीनगांव पंचायत के वार्ड नंबर 8 बसंतपुर फरसाडांगी गांव निवासी दो युवकों की असमय मौत से जहां पूरा गांव शोक में है। वहीं दोनो युवक के माता पिता बार बार बेसुध हो रहे हैं। घटना में चंदन लाल यादव के पुत्र किरण कुमार एवं लाल यादव के पुत्र गोविंदा कुमार की रविवार को ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में मृतक युवक गोविंदा कुमार मजदूर माता पिता का एकलौता पुत्र था। गविंदा कुमार की मौत की खबर सुन कर माता पिता वेसुध हो रहे थे। वार्ड नंबर 8 का वार्ड सदस्य देव नारायण ने बताया कि बसंतपुर फरसाडांगी गांव में पड़ोसी दोनों युवक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए रविवार को ट्रेन में सवार होकर राजस्थान जा रहे थे, उसी वक्त घटना हुई। छठ पर्व में आया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.