मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- बोचहां। मुजफ्फरपुर दरभंगा ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर स्थित एतवारपुर ताज अंसारी चौक के पास गुरुवार को अनियंत्रित कार घर और दुकान में घुस गई। इसमें फिरोज आलम के दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं, गुलाम रसूल की दुकान की दीवार और एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग खुलने से कार सीख रहे राहुल कुमार और उसके साथ बैठे सुरेश की जान बच गई। ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले को शांत करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की गति बहुत तेज थी जिससे नियंत्रण खो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.