अमरोहा, जनवरी 30 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी ने अब पीड़ित परिवार को घर में घुसकर धमाकाय। वह घर जाकर बोला मुकदमा वापस लो वरना पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया पर धमकी भरे स्टेटस लगाकर दहशत फैला दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की है। मामला क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जहां बीते सप्ताह एक किसान की बेटी लापता हो गई थी। परिजनों ने बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम आरोपी युवक खुद किसान के घर आ धमका और मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने पर वह वहां से भाग निकला। आरोपी का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उसने व्हाट्सएप, इं...