लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- थाना खीरी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के मोहल्ला हनिया टोला निवासी रमाशंकर के 38 वर्षीय बेटे विक्रम ने गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर कमरे में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरूवार क दोपहर विक्रम और उनकी पत्नी घर पर थे। विक्रम ने पहले खाना खाया इसके बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे बाद पत्नी को कमरे में कोई काम याद आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने खिड़की से देखा तो विक्रम का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.