अमरोहा, मार्च 29 -- अमरोहा। ईद-उल-फितर में एक या दो दिन ही बाकी हैं। लिहाजा, घर-घर में ईद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लजीज पकवान बनाए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में ईद की रौनक नजर आ रही है। हर दुकान पर ग्राहकों की लाइन लगी है। रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर महंगाई की मार पड़ी है। लेकिन महंगाई पर त्योहारी खुशियां भारी पड़ रही हैं। इसलिए बाजार में खरीदारों की भीड़ कम नहीं दिख रही। कपड़ा और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों महिलाओं की खूब भीड़ लगी है। इस्लाम में ईद के त्योहार की बहुत अहमियत है। रमजान के महीने में 29 या 30 रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है। इस बार 31 मार्च (सोमवार) या एक अप्रैल (मंगलवार) को ईद होगी। शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर शाम के समय बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। लोग ईद की तैयारियों में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.