पिथौरागढ़, मार्च 11 -- नगर के पुनेड़ी वार्ड में सीवर का दूषित पानी आवासीय मकानों तक पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को पार्षद प्रत्याशी रह चुके इरम जैहरा ने मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर का पाइप लीकेज होने से आमजन को खासी दिक्कत हो रही है। कहा कि दुर्गंध के कारण लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई बार निगम अधिकारी-कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी मेयर को अवगत कराया। इससे पूर्व में उन्होंने मेयर को पुष्पगुच्छ देकर होली की बधाई भी दी। यहां इमरान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.