आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करउत गांव में बुधवार की सुबह लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इसकी चपेट में आने से टुल्लू पंप से पानी लेने गए वृद्ध वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव निवासी 67 वर्षीय पतिराम ने सुबह पानी लेने के लिए हैंडपंप में लगा टुल्लू पंप चालू किए। इस दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। झुलसने के कारण गिर गए। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। वृद्ध को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों और गांव के लोगों ने बताया कि मंगलवार से ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा था। कई लोगों के घरों में लगे बिजली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.