पटना, फरवरी 17 -- पटना नगर निगम के जिन घाटों पर शव की अंत्येष्टि की जा रही है, वहां से मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर संबंधित लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 10 फरवरी से शुरू किया गया है। अब तक 152 मृतकों का प्रमाणपत्र उनके परिजनों को दिया जा चुका है। नगर निगम का दावा है कि घाटों पर अंत्येष्टि के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर संबंधित लोगों के घरों पर मृत्यु प्रमाणपत्र पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा दीघा घाट पर 37, बांसघाट पर 16, गुलबी घाट पर 64, खाजेकला घाट पर 28 तथा सबलपुर घाट पर सात मृतकों का प्रमाण पत्र बनाया गया है। निगम के सभी दाह संस्कार वाले घाट दीघा, बांस घाट, गुलबी घाट एवं खाजेकला घाट पर ही सुविधा मिले इसके लिए ऑपरेटर तैनात हैं। परिजनों द्वारा उपलब्ध जानकारियों के आधार पर उसी समय पंजीयन कर दिया जाएगा। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.