रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली संवाददाता। शहर में अमृत योजना के तहत डाली गई सीवर लाइन से लोगों को लाभ तो नहीं मिला बल्कि इसके चक्कर में सड़कें और गलियों को खोदकर छोड़ दिया गया। इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। सीवर के कार्य में निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। कई मोहल्लों में सीवर लाइन का कार्य होने के बाद भी घरों से निकलने वाले सीवर को अब तक मुख्य सीवर लाइन से नहीं जोड़ा जा सका है। इसके साथ में कई मोहल्लों में अब तक सीवर लाइन डालने का कार्य नहीं किया जा सका है। अमृत योजना में जल निगम की देखरेख में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। सम्राट नगर के साथ में तिलक नगर और बस्तेपुर के साथ में जवाहर विहार और मलिकमऊ कालोनी में घरों से निकलने वाले सीवर को मुख्य सीवर से अब तक नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते लोग योजना पर सवाल उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.