लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के सेक्टर एल में गुरुवार तड़के घरों के बाहर खड़ी कई कारों को अराजकतत्वों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह कार क्षतिग्रस्त देख वाहन स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निवासी डॉ अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। गुरुवार तड़के अज्ञात अराजकतत्वों ने पत्थर मार कार का शीशा और छत क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया कि करीब 12 गाड़ियों को भी अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.